राम-भरत मिलाप की कथा सुन डबडबा उठी आँखें भजनों की अमृत वर्षा से सराबोर हुई शंकरपुरी कॉलोनी

LUCKNOW NEWS: चिनहट के कमता स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ के पावन अवसर पर शनिवार को भक्ति की बयार बही। कथा व्यास महंत पंडित विनोदानंद शास्त्री जी महाराज ने प्रभु श्री राम के वनगमन का हृदयस्पर्शी प्रसंग सुनाकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
कथा के क्रम में शास्त्री जी ने राजा दशरथ का पुत्र वियोग में प्राण त्यागना और अयोध्या की व्याकुलता का सजीव चित्रण किया। जब उन्होंने चित्रकूट में राम, भरत और माता सीता के अलौकिक मिलन का वर्णन किया, तो पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
शास्त्री जी ने भक्तिमय भजनों से माहौल को पूरी तरह राममय बना दिया। विशेष रूप से— “राम तेरी गंगा जी में जब बहेंगे नयन हमारे, तब तो राम मिलेंगे…” भजन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। कथा के अंत में आरती हुई और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय भक्त और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *