आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान

सूर्य कुमार यादव कप्तान, अक्षय पटेल उपकप्तान
MUMBAI NEWS: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को किया गया। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल टीम का पार्ट नहीं हैं। 16 सदस्यीय टीम में संजू सैमसन भी शामिल हैं। मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के हेडक्वार्टर में चयनकर्ताओं की मीटिंग हुई, जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद रहे।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *