Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
सनराइस पब्लिक स्कूल झाँसी में किया गया कार्यक्रम
JHANSI NEWS: जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के अन्तर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन की टीम के द्वारा सनराइस पब्लिक स्कूल झाँसी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के बालक, बालिकाओं एवं शिक्षिकाओं तथा समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बाल विवाह उन्मूलन तथा सामाजिक जागरूकता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की। बच्चों ने शपथ भी ली वे न तो स्वयं बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आस-पास समाज में कहीं भी होने देंगे। कार्यक्रम के दौरान डीएमसी सुश्री प्रियंका गुप्ता के द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर सेवाएँ, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं 181 महिला हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में प्रीति त्रिपाठी सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर के द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। उक्त कार्यक्रम में श्रीमती निर्मला सिंह संरक्षण अधिकारी, अंकित कुमार दीक्षित सहायक लेखाकार, सोमदेव कुशवाहा सोशल वर्कर राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई से दीपक बौद्ध चाइल्ड हेल्पलाइन से आलोक कुमार एवं रेखा करोठिया उबैद खान वन स्टॉप सेंटर मौठ एवं शक्ति सदन का स्टाफ उपस्थित रहा।