दुर्घटना में युवक की मौत, कोहराम

PRATAPGARH NEWS: दुर्घटना में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर दीवानी वार्ड निवासी रामखेलावन विश्वकर्मा का सत्ताईस वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा उर्फ जोखू बाइक से रविवार की शाम करीब पांच बजे घर से निकला। वर्मानगर के समीप शिवदीन का पुरवा में युवक की बाइक अचानक असंतुलित होकर पल्टा खा गयी। मृतक सड़क के किनारे खड्ड में गिर गया। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर आनन फानन में पहुंची पुलिस ने घायल को लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां चिकित्सकांे ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना परिजनों को हुयी तब कोहराम मच गया। पुलिस ने देर शाम शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजवाया। मृतक अपने पीछे पत्नी वंदना व तीन वर्षीय बेटे सानू को निराश्रित छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *