Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
बहुगुणा पीजी कालेज के मैदान पर हुए क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच केशव समेत खिलाड़ियों को मिला सम्मान
PRATAPGARH NEWS: लालगंज के स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज के मैदान पर रविवार को लालगंज क्रिकेट प्रीमियर लीग-8 के फाइनल मुकाबले में केशव स्टार-11 की टीम को रोमांचक मुकाबले में विजेता का खिताब हासिल हुआ। वहीं उपविजेता यूपी पीसीएल पावर स्ट्राइकर की टीम रही। मैन आफ द मैच केशव स्टार के कैप्टन केशव मिश्र रहे। फाइनल मुकाबले मंे यूपी पीसीएल पावर स्ट्राइकर टीम ने पहले बल्लेबाजी की। यूपी पीसीएल ने नौ विकेट पर एक सौ सैंतीस रन बनाये। चुनौती का मुकाबला करने मैदान में उतरी केशव स्टार-11 ने 13.4 ओवर में ही एक सौ अंडतीस रन बनाकर विजेता कप पर शानदार कब्जा जमा लिया। रविवार को लालगंज में साप्ताहिक बंदी के कारण फाइनल मैच देखने के लिए युवाओं के साथ व्यापारियों की भी मैच को देखने के लिए मैदान पर भारी भीड़ जमा दिखी। समापन समारोह में चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल एवं संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश ने विजेता एवं उपविजेता टीम को मेडल तथा नगद पुरस्कार के साथ कप प्रदान किये। अतिथियों ने मैन आफ द मैच केशव मिश्र को शील्ड के साथ विशेष पुरस्कार से नवाजा। क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक केशव मिश्र व अनुराग उपाध्याय ने अतिथियों को समिति की ओर से सम्मानित किया। वहीं आयोजन समिति के सहयोगी ऋषि द्विवेदी, अनुराग पाण्डेय, अंजनी मिश्र, अमित उपाध्याय, आशीष मिश्र, आशीष द्विवेदी, सलमान, अखिलेश मिश्र क्रिकेट प्रीमियर लीग को लेकर सराहनीय भूमिका में दिखे। मैच की कमेंट्री सलमान व अखिलेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सुनील सिंह, विजय जायसवाल, अखिलेश सिंह, विद्युत मिश्र, साकेत मिश्र आदि मौजूद रहे।