Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: रंजिश को लेकर पीड़िता तथा उसके पति पर जानलेवा हमले को लेकर लालगंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के शीतलमउ निवासी सुभाष कुमार कोरी की पत्नी आरती ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती बीस दिसम्बर को ग्यारह बजे दिन वह अपने पति सुभाष के साथ सराय अवसान सिंह गांव में साफ सफाई करने गयी थी। पड़ोस के धर्मेन्द्र कोरी सुत मेवा लाल व उसकी मां प्रेमा देवी ने एक राय होकर दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। धर्मेन्द्र ने पीड़िता का मंगल सूत्र तोड़ दिया। चीख पुकार सुनकर पीड़िता का पति बीच बचाव को पहुंचा तब आरोपी धर्मेन्द्र ने उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़े तब आरोपी जानलेवा धमकी देते भाग निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र समेत दो के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज व जानलेवा धमकी का केस दर्ज किया है।