Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज–5.0” अभियान के अंतर्गत रविवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद फतेहपुर के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टी रोमियो टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन व पुलिस विभाग द्वारा उनकी सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वावलम्बन हेतु संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही महिलाओं की सहायता हेतु उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों— वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 (इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन का मोबाइल पर डेमो), सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी पंपलेट के माध्यम से देकर जागरूक किया गया। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं व बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या में बिना संकोच इन हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें तथा पुलिस का सहयोग प्राप्त करें।