Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के नौडिया आमद करारी गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके जेठ व जेठानी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है । कोखराज थाना क्षेत्र के नौडिया आमद करारी निवासी गीता देवी पत्नी सुरेश पाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार को वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। इस दौरान उसका जेठ व जेठानी घर में चढ़कर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे , गीता देवी की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने जेठ राम सुमेर व उसकी पत्नी सीमा देवी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।