रुचि के अनुसार अपना करियर चुने छात्र

KAUSHAMBI NEWS: राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर बदले में वार्षिक समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजकीय हाईस्कूल पंसौर की प्रधानाचार्य सुजाता वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों को भविष्य में सफलता के लिए मार्गदर्शन किया।कहा कि बोर्ड परीक्षा निकट है सभी छात्र इसकी तैयारी में जुट जाए और समय प्रबंधन के साथ प्राथमिकता तय करते हुए पढ़ाई करें। इसके साथ ही उन्होंने आगे के लिए छात्रों को  अपने रुचि के अनुसार अपना करियर चुनने की सलाह दी। कार्यक्रम में वर्ष भर शैक्षिक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल स्पर्धाओं व समय समय पर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं व उनके शिक्षकों को मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार त्रिपाठी ने प्रशस्तिपत्र व माला पहनाकर पुरस्कृत व सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षक संजीव कुमार द्विवेदी, नरेंद्र नाथ तिवारी, रविन्द्र बहादुर सिंह, रामरक्षा सिंह, प्रिया यादव, नीतू यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *