मानदेय वृद्धि व कैशलेश इलाज का शासनादेश जारी न होने पर शिक्षा निदेशालय का घेराव करेगा शिक्षामित्र

KAUSHAMBI NEWS: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ प्रदेश कमेटी के आह्वान पर रविवार को मंझनपुर के डायट मैदान में जनपद के संगठन की  बैठक संगठन के अध्यक्ष की अध्यक्षता में  आहूत की गई।  बैठक में शिक्षामित्रों के अनेकों बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें  प्रमुख रूप से शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि, स्थानांतरण- समायोजन व कैशलेस चिकित्सीय इलाज पर चर्चा हुई। संगठन के जिला अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने बताया 3 जनवरी 2025 को प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने मानदेय वृद्धि की घोषणा की थी इसके साथ ही साथ कैशलेस चिकित्सीय इलाज  की भी व्यवस्था करने की बात कही थी। पुनः 5 सितंबर 2025 को मानदेय वृद्धि की घोषणा किया किया था लेकिन अब तक मानदेय वृद्धि नहीं हुई। आने वाली 3 जनवरी तक यदि मानदेय वृद्धि नहीं होती है तो संगठन 5 जनवरी 2026 को प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री  ने कहा था मानदेय वृद्धि व कैशलेस इलाज का शासनादेश हम जल्द से जल्द निर्गत करेंगे जिससे कि हमारे कर्मचारियों ,संविदा कर्मियों को इलाज कराने में कोई दिक्कत ना हो इतना समय बीत जाने के बाद भी अब तक कैशलेस इलाज व  अंतर्जनपदीय शिक्षामित्र के स्थानांतरण का शासनादेश निर्गत नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ यह मांग करता है कि सरकार द्वारा पूर्व में घोषित की गई सभी योजनाओं को लागू करने हेतु जल्द से जल्द शासनादेश निर्गत कर संविदा कर्मियों को लाभान्वित करायें। बैठक में प्रमुख रूप से नथन सरोज, बिहारी लाल, बनवारी लाल, गुलाम मुस्तफा, भूपेंद्र मणि त्रिपाठी, लव कुश, जियाउद्दीन, माला शर्मा, शीला देवी, सुशीला देवी, कुसुम देवी, मनीषा देवी, ज्ञानी लाल, सोनू वर्मा, सबा बेगम, पप्पू अग्रहरि, विजय बहादुर, सोहेल अहमद, सहित अनेकों शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *