प्रजापति समाज जौनपुर की ओर से नवनिर्वाचित भाजपा के जिला अध्यक्ष का जोरदार हुआ स्वागत

JAUNPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का प्रजापति समाज जौनपुर द्वारा शनिवार को ‘भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। स्थानीय नगर के होटल सिद्धार्थ उपवन, वाजिदपुर में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में प्रजापति  समाज  के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समारोह को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूर्ण रुपेण खरा उतरने का प्रभास करूँगा। मुझे पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वाहन निष्ठापूर्वक कार्यकर्ताओं के सह‌योग से ही करूंगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि मैं पहले भी कार्यकती था और आगे भी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करूँगा।” उन्होंने प्रजापति समाज के लिए कहा कि भाजपा सरकार में समाज के किसी भी व्यक्ति का शोषण नहीं होने दिया जोगगा। सभी लोगों का सम्मान किया जायेगा। साथ ही उन्होंने मतदाता प्रभार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मछलीशहर के जिला मंत्री डा० महेन्‍द्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति, महासचिव धर्मेन्द्र प्रजापति, मोहनलाल प्रजापति, रामपलट प्रजापति, लालजीत प्रजापति, पवन कुमार प्रजापति, गिरीश चन्द्र प्रजापति, सभासद बसन्त प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति दक्ष सेना, जनार्दन प्रजापति दक्ष आर्मी, मोहित प्रजापति, एडवोकेट कमला शंकर, विक्लेश प्रजापति, जियालाल प्रजापति, गुलाब चन्‍द्र प्रजापति, डा० प्रशांत कुमार प्रजापति, अंजनी प्रजापति, नेता विनोद प्रजापति, डा० आर०के० चक्रवर्ती, आदि के साथ हजारों की संख्‍या में प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अन्त में जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति ने जनपद के कोने-कोने से आये हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए, धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह एकता समाज के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *