जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा पर भाकियू (तोमर) का जोरदार प्रदर्शन

अभद्रता करने वाले दो कर्मचारी बर्खास्त CO फुगाना को और नयाब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

MUJAFFARNAGAR NEWS: जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा किसानों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा का घेराव कर प्रदर्शन किया। भारी प्रशासनिक दबाव और लंबी वार्ताओं के बाद, संगठन ने 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है।प्रशासनिक हलचल और मैराथन वार्ता आंदोलन की घोषणा के बाद से ही जनपद मुजफ्फरनगर का प्रशासन ‘एक्टिव मोड’ में दिखा। 20 दिसंबर की सुबह से ही सीओ फुगाना, कोतवाल तितावी और कोतवाल छपार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर से संपर्क साधना शुरू कर दिया था। देर शाम संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर पुलिस अधिकारियों और टोल मैनेजरों के साथ करीब 1 घंटा 45 मिनट तक मैराथन वार्ता चली। हालांकि, अधिकारियों ने भविष्य में सुधार का आश्वासन दिया, लेकिन चौधरी संजीव तोमर ने पूर्व निर्धारित शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रद्द करने से इनकार कर दिया। घेराव और मुख्य मांगें जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जग्गाहेड़ी टोल पर धरना दिया। इस दौरान SDM और CO को सौंपे गए 17 सूत्रीय ज्ञापन में संगठन ने निम्नलिखित मुख्य मांगें रखीं: सड़क नहीं तो टोल नहीं: पहले खराब सड़कों को सुधारा जाए, उसके बाद ही टोल वसूला जाए। ट्रैक्टरों की मुक्ति: किसानों के ट्रैक्टरों से किसी भी स्थिति में टोल न लिया जाए। अपराधिक रिकॉर्ड की जांच: टोल पर तैनात कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन हो और अपराधिक इतिहास वाले कर्मियों को तुरंत हटाया जाए। बुनियादी सुविधाएं: टोल क्षेत्र की सड़कों पर लाइट और वृक्षारोपण की समुचित व्यवस्था की जाए।मौके पर हुई कार्रवाई और चेतावनी प्रदर्शन का असर यह हुआ कि संगठन के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र के साथ अभद्रता करने वाले दो टोल कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया और प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार की। अंत में, जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी ने कड़े लहजे में चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर सभी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन दोबारा महापंचायत करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अगली बार स्थिति बिगड़ती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी टोल प्रशासन और मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन की होगी।प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष रिहान, युवा प्रभारी हसीर भंडूरा, दीपक तोमर, सोनू चौधरी, साजिद अल्वी, नौशाद अल्वी और आकिर राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *