Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: ब्लॉक क्षेत्र के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पचपेड़ी में शनिवार को वार्षिकोत्सव, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि अमनदीप सिंह द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप सिंह यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें अमनदीप सिंह ने बोर्ड पर हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की। प्रधानाचार्य रूप सिंह यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव में भाग लेने वाले सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं और उन्हें मोबाइल से दूर रहकर किताबों व अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए। मुख्य अतिथि अमनदीप सिंह ने कहा कि शिक्षा वह अमूल्य धन है, जिसे कभी बांटा नहीं जा सकता।
बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रॉयल भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में हिमांशी प्रथम रहीं। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रियांशु ने बाजी मारी, जबकि 100 मीटर दौड़ में संतोष प्रथम रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 8 की टीम विजेता बनी, वहीं खो-खो में कक्षा 7 की टीम प्रथम स्थान पर रही। नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 8 के छात्र मंजेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मनोज कुमार, निर्मल चतुर्वेदी, वैभव पांडेय, अभिषेक बाजपेई, मनीष वर्मा, प्रदीप कुमार, विजय सिंह, हिमांशु, वेदप्रकाश एवं ममता शुक्ला सहित शिक्षकगण, अभिभावक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।