भक्तिपूर्ण उल्लास के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

LUCKNOW NEWS: ढोल ताशे और डीजे के साथ भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। राजधानी के आम्रपाली योजना सेक्टर 6 में श्री राम कथा का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में लगभग पाँच सौ लोगों का हुजूम एकत्रित हो जयकारे लगाते हुए दिखाई दिया। भक्तिभाव से सराबोर भक्तगण पूरी निष्ठा से कलश यात्रा में जुड़े। डॉ॰ विनय सिंह, मनी सक्सेना और बिहारी जी ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। भागवत कथा का गुणगान कथा वाचक आचार्य हितेश पाण्डेय के मुखारविंद से किया जाएगा। संचालक विजय कुमार अवस्थी ने बताया कि आज से कथा प्रारम्भ होगी जिसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *