Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (विवेकानंद छावनी नगर संघ शाखा) के तत्वावधान में सिमराहा ग्राम के पीपल मोहल्ले में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. निधि अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. आलोक श्रीवास्तव और डॉ. कृष्ण मोहन अग्रवाल (जनरल फिजिशियन) ने ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया। शिविर के मध्य सनशाइन क्लब झांसी ने झांसी सूरज प्रसाद इण्टर कॉलेज की मेधावी छात्राओं नेहा और दीपा प्रजापति को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में मदद के रूप में इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्देमातरम् से हुआ और अतिथियों का स्वागत बैज अलंकरण द्वारा किया गया। शिविर से पहले गांव में पर्चे वितरित किए गए थे, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने जांच करवाई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय लिखधारी, प्रदीप अग्रवाल, रमाकांत त्रिपाठी, शशि जी गुप्ता, शुभम जी, अनुराग विश्वकर्मा, राजीव खंडेलवाल, उमेश राय, महेंद्र कुमार, प्रकाश गुप्ता, हेमन्त परिहार, नवीन गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान करने में अमित गुप्ता, कुलदीप सिंह, विजय राय, मुकेश प्रजापति, विशाल गुप्ता और अजय राय का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन विशाल गुप्ता ने किया और आभार सनशाइन क्लब के सचिव अजय कुमार राय ने व्यक्त किया।