Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यों के लिए दिव्या शुक्ला सम्मानित
JHANSI NEWS : राजधानी लखनऊ में आयोजित इंडियन आइकॉनिक अवॉर्ड समारोह में महानगर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन लखनऊ स्थित एक सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को मंच से सम्मान मिला। समारोह के दौरान प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की टीम मेंबर दिव्या शुक्ला को उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे प्रयासों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झिंगयानी एवं संस्था की अध्यक्ष नेहा नीरज खरे के कर-कमलों से प्रदान किया गया। आयोजन में सामाजिक सरोकारों पर आधारित कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। इस अवसर पर नीरज खरे, संतोष शुक्ला, सतेंद्र मोहन शर्मा, डॉ वेद मिश्रा, नेहा खरे, कल्पना खरे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।