Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
5 जनवरी से 11 जनवरी तक कथा, हवन और पूजन, 12 जनवरी को विशाल भण्डारा आयोजित
JHANSI NEWS: ग्राम सिमथरी-चिरगांव में 5 जनवरी से 11 जनवरी तक संगीतमय श्रीमद् भागवत पुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर परिसर में संपन्न होगा। आयोजन का शुभारंभ सोमवार, 5 जनवरी को श्री गणेश पूजन और भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसी दिन से श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ होगी, जो 11 जनवरी तक चलेगी। कथा के समापन के अवसर पर हवन और पूजन का आयोजन किया जाएगा। विशाल भण्डारे का आयोजन सोमवार, 12 जनवरी को किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक रखा गया है। इस आयोजन में भागवत रसिकों और महंतजनों की उपस्थिति रहेगी। भागवतावाचक पं० महेश प्रसाद शास्त्री जी (डिकौली वाले) होंगे। यजमान के रूप में श्रीमती अर्चना शर्मा एवं पं० देवेन्द्र शर्मा उपस्थित रहेंगे। आयोजन के संरक्षक और आयोजक हैं जगत जननी मां जगदम्बे और अनन्त बलवन्त श्री हनुमान जी महाराज। व्यवस्थापक पं० कुलदीप महाराज और कुल पुरोहित पं० अंकित कृष्ण शास्त्री हैं। कथा में दर्शनार्थियों के रूप में विनीत धर्मेन्द्र, दिनेश, सुनील, सन्तोष, मनोज, कु. खुशी, भानेज-राधा, सर्वेश, खुशी, नव्या, ध्रुव, गौरी, भक्ति, तान्या दीदी, गुनगुन और समस्त शर्मा परिवार, सिमथरी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर पं० प्रियाशरण शर्मा, घनाराम शर्मा, परमेश्वरीदास शर्मा सहित बहिनोईगण – ब्रजेन्द्र महाराज, नेहा-धर्मेन्द्र तिवारी, प्रियंका-सौरभ दीक्षित, रानी-सुनील कुमार भार्गव, वन्दना-हरीमोहन पिपरैया भी शामिल होंगे। आयोजकों ने सभी भक्तजनों और भागवत रसिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथामृत पान करें और जीवन को धन्य बनाएं।