न्याय की लड़ाई लड़ने के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका हो सार्थक- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने मनरेगा योजना को लेकर मोदी सरकार पर कार्यकर्ताओं के बीच बोला हमला
PRATAPGARH NEWS: वर्मा नगर स्थित यमुना प्रसाद यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को भारत की युवा शक्ति को लेकर परिसंवाद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने विद्यालय के संस्थापक यमुना प्रसाद यादव के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्रा शालिनी, रोशनी, शिवानी, शालू, पलक, अनन्या, आस्था ने मनमोहक स्वागत गान तथा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत किया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश की युवा शक्ति आज पूरी दुनिया में भारतीय सफलताओं का कीर्तिमान गढ़ रही है। उन्होने कहा कि युवाओं को न्याय के लिए लडाई लड़ने की कडी चुनौती को भी स्वीकार करना होगा। उन्होने कहा कि युवा शक्ति में क्षमता है कि वह व्यक्ति के मौलिक अधिकार की रक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अपनी सार्थकता सिद्ध करे। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पढ़े लिखे नौजवान के सामने सबसे बडी चुनौती सरकारी क्षेत्र मे नौकरियों का रोज घटना है। उन्होने कहा कि ऐसे मे युवाओं को स्वउद्यम के क्षेत्र मे भी अभिरूचि बढ़ानी चाहिए। कार्यक्रम में सांसद प्रमोद तिवारी ने विधायक मोना की ओर से सरयू समाज कल्याण संस्थान द्वारा संचालित मेधावी प्रोत्साहन योजना के तहत छात्र छात्राओं की हौंसला आफजाई भी की। उन्होने विद्यालय के कक्षा ग्यारह के छात्र लालू प्रसाद यादव तथा छात्रा पलक गुप्ता को संस्थान की ओर से लैपटाप प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता संस्थापक यमुना प्रसाद यादव तथा संचालन साहित्यकार एवं शिक्षक लवलेश यदुवंशी ने किया। विद्यालय के निदेशक अभिषेक यादव ने स्वागत तथा प्रधानाचार्य पारसनाथ वर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में भी शामिल हुए। यहां उन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना को समाप्त करके गांधीवादी विचारधारा पर हमलावर हुई है। उन्होने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर केन्द्र की भाजपा सरकार ने उन्हें अपमानित किया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि वैचारिक रूप से गांधी को मार रही भाजपा राज में यह कदम देश का सबसे कलंकित अध्याय है। उन्होने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि जिस दिन भाजपा सरकार का पतन होगा और केन्द्र में कांग्रेस सरकार वापसी करेगी मनरेगा योजना को पुनः मूलरूप से वापस लाया जाएगा। वही उन्होने उत्तर प्रदेश सहित देश के कई अन्य हिस्सों में इधर कोडीन कफ सीरप के गोरखधंधे को लेकर भी सरकार की घेराबंदी की है। उन्होने कहा कि इस कफ सीरप के कारण सैकडो बच्चों की जान चली गयी और बहुत से बच्चों के अंगो को गंभीर नुकसान पहुंचा है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यदि सरकार कफ सीरप का काला धंधा करने वालों पर पैनी नजर रखती और उनके खिलाफ समय रहते कडी कार्रवाई करती तो शायद देश के सैकडों नौनिहालों को इस जहरीले सीरप का शिकार होने से बचाया जा सकता था। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी ने बाबा घुइसरनाथ धाम में मत्था टेका। उन्होने रेहुआ लालगंज के पूरे मना में अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह बघेल की मां सुशीला देवी के आकस्मिक निधन पर परिजनों से मिलकर संवेदना भी प्रकट की। इस मौके पर सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, केडी मिश्र, दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी, महेन्द्र सिंह, राजू मिश्र, छोटे लाल सरोज, मुरलीधर तिवारी, भारत यादव, पप्पू तिवारी, इं. सुनील पाण्डेय, अभिनव शुक्ल, अतुल शुक्ला, त्रिभु तिवारी, रोहित सिंह, शत्रुघ्न शुक्ल, श्यामा देवी, राजू यादव, राजेन्द्र यादव, ज्ञानप्रकाश वर्मा, संतोष दुबे, भागीरथी यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *