बालीबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन

SONBHADRA NEWS: घोरावल क्षेत्र के अहरौरा गांव में दो दिवसीय अंतर्राज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ  समापन। समापन समारोह के मुख्य अतिथि घोरावल के उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी तृतीय विशिष्ट अतिथि  सुनील पांडेय, घोरावल विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, डाक्टर एचपी सिंह  रहे। फाइनल मुकाबला खाख बनाम चंदौली के बीच में खेला गया जिसमें खाख की टीम ने दो सेट में जीतकर ट्राफी को अपने नाम किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि  के हाथों से विजेता टीम खाख को 9100 रुपए और चमचमाती ट्राफी प्रदान कि गई ।और उपविजेता टीम चंदौली को 6100 रुपए और चमचमाती ट्राफी प्रदान की दी गई। बजरंग वालीबॉल क्लब अहरौरा के अध्यक्ष पंकज शास्त्री, सचीव दीपक शर्मा, संरक्षक हीरामन उपाध्यक्ष विजय यादव, महामंत्री अरविंद भारती, क्रिड़ा प्रमुख हनुमान ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *