Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
वाराणसी। चोलापुर थाना व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में हुए हत्या का आज सोमवार को सफल अनावरण करते हुए घटना उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा पुत्र नरमा मिश्रा निवासी- ग्राम सोनबरसा थाना चौबेपुर को आज सुबह 11.10 बजे महमूदपुर मोड़ थाना चोलापुर कमि0 वाराणसी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मफलर, सीमेंटेड ईट तथा एक मोबाइल फोन व आटो बरामद हुआ । उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त द्वारा 25 हजार रुपए की पुरस्कार की घोषणा की गयी।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार 21 दिसंबर को थाना चोलापुर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कैथोर अन्तर्गत एक 25-30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है जिसका सिर ईट या पत्थर से कुचल दिया गया है उक्त सम्बन्ध में ग्राम प्रधान मोहनदासपुर द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना के आधार पर थाना चोलापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष चोलापुर द्वारा संपादित की जा रही है । पुलिस पुछताछ में अभियुक्त प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मेरी शादी लक्ष्मी मिश्रा के साथ वर्ष 2017 में हुई थी । मुझे शक था कि मेरी पत्नी का किसी और से सम्बन्ध है व उससे बात करती थी मेरे मना करने पर मुझसे झगड़ा करती थी । पिछले कुछ दिनों से मेरी पत्नी काफी लड़ाई झगड़ा कर रही थी, मै काफी परेशान हो गया था, बस इसी खुन्नस में मेरे दिमाग में अपनी पत्नी को मारने का इरादा बन गया । दिनांक 19.12.2025 को मै अपनी पत्नी को लेकर अपनी बहन के ससुराल ग्राम अहिरौली थाना चन्दवक जनपद जौनपुर आया था, मेरी बहन के घर पर भी रात में जब हम लोग खाना खा लिये थे तो मेरी पत्नी मुझसे जोर जोर से चिल्लाकर गाली गलौज करते हुये लड़ने लगी, मुझे बहुत क्रोध आया तो मैने उसे शान्त कराया, फिर उसने मुझसे बाहर ले चलकर चाय पिलाने के लिये बोला तो मै समय करीब रात 11.00 बजे अपने आटो में बैठाकर उसे चाय पिलाने और घर वापस चलने के बहाने से दानगंज की तरफ आया और मेरे दिमाग में मेरी पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान आया तब उसे लेकर हाइवे से कैथोर गांव की तरफ मुड़ गया फिर रास्ते में एक घर के बाहर से सीमेन्ट लगा हुआ ईंट उठा कर आटो में रखा और कैथोर जाने वाले रास्ते पर सुनसान जगह पर आटो रोककर अपने मफलर से अपनी पत्नी का गला घोट दिया, मेरी पत्नी का शरीर शिथिल पड़ गया । फिर मैने पत्नी के शव को अपनी आटो रखकर चोलापुर के ग्राम कैथोर मोहनदासपुर गया और शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे को आटो में रखे ईंट से कुचल दिया व उस ईंट को झाड़ में फेंक दिया तथा पत्नी के शव को घसीट कर पास में लगे सूखे बाजरे के ढेर में छिपा दिया । फिर मैं वहा से अपनी बहन के घर वापस चला गया।