Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
AURAIYA NEWS: घने कोहरे की दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अजीतमल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। यह अभियान राष्ट्रीय राजमार्ग-19 इटावा-कानपुर रोड पर अजीतमल स्थित अनंतराम टोल प्लाजा के पास संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न वाहनों, विशेष रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए, ताकि कोहरे में कम दृश्यता के दौरान वाहनों को दूर से ही देखा जा सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे में भारी वाहनों की पहचान न हो पाने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इस अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक किया गया और उनसे यातायात नियमों का पालन करने, सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।