थाना मण्डी पुलिस ने 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 1 नाजायज चाकू किया बरामद

SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु अवैध अस्लाह रखने वाले व तस्करी की रोकथाम व कारोबार में संलिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक  रोजन्त त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.12.2025 को गस्त व चैकिंग के दौरान  01 अभियुक्त आसिफ पुत्र अमीर अहमद निवासी निकट शाहने अल्लाह मस्जिद मौहल्ला पत्थरवाला शिवधाम कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर को मण्डी समिति मे कूडाघर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मण्डी पर मु0अ0सं0- 555/25 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *