Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MUZAFFARNAGAR NEWS: सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारी जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त उद्यमी व्यापारिक संगठन, अग्रणी जिला प्रबन्धक मुजफ्फरनगर को निर्देशित करते हुए कहा है कि शासन के निर्देश के क्रम में भारत सरकार द्वारा ई-प्रोक्योरमेन्ट के रूप में ई-मार्केटप्लेस (जेम) विकसित किया गया है जो gem.gov.in पर उपलब्ध है। जनपद में जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने वाले केताओं की सुलभता बढाने हेतु समय-2 पर हो रहे परिवर्तनों की जानकारी प्रदान करने एवं पोर्टल के प्रयोग में आ रही कठिनाईयों के निवारण हेतु राज्य जेम प्रकोष्ठ लखनऊ द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में निर्धारित दिनांक 23.12.2025 को प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यकम विकास भवन सभागार, मुजफ्फरनगर दोपहर 12.30 बजे किया जाना निर्धारित है। उन्होंने कहा कि उक्त के सम्बन्ध में आप सभी को आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि जेम पोर्टल पर आ रही कठिनाईयों एवं समय-समय पर हो रहे परिवर्तनों की जानकारी की जा सके।