वोट बचाने के साथ भाईचारे की मजबूती सपा का मिशन:राकेश शर्मा

प्रत्येक पात्र वोट को बचाने की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे.बॉबी त्यागी
MUZAFFARNAGAR NEWS: समाजवादी पार्टी के नि०जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सभी विधानसभाओं में समाजवादी पार्टी द्वारा एस आई आर समीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधानसभा में सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा.सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी द्वारा रुड़की रोड बैंकेट हाल में आयोजित समीक्षा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व संचालन सपा नेता मास्टर अल्ताफ मशल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक व एस आई आर अभियान के सपा प्रभारी सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो०भुवन जोशी ने कहा कि भाजपा की शह पर चुनाव आयोग द्वारा एस आई आर अभियान खुद अपने देश के मतदाताओं को पीड़ा देने वाला साबित हो रहा है। पीडीए मतदाताओं के वोट की चोरी करना ही भाजपा की साजिश का हिस्सा है लेकिन किसी भी पात्र वोट को सुरक्षित रखना समाजवादी पार्टी का मकसद है,इस मकसद को पूरा करने के लिए सपा कार्यकर्ता हर संघर्ष के लिए तैयार है। सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सही गणना फॉर्म ए और बी कैटेगरी में भरने वाले मतदाताओं को कागजात पेश करने के लिए नोटिस जारी नहीं किया जा सकता यदि किसी को गलत प्रकार से नोटिस देकर उत्पीड़न का प्रयास किया गया तो इसके लिए समाजवादी पार्टी मतदाताओं की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर उस व्यक्ति के उत्पीड़न की लड़ाई लड़ेगी चाहे वह किसी भी जाति धर्म का हो। सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, सपा नेता साजिद हसन, सोमपाल सिंह कोरी डॉ अविनाश कपिल ने कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व सामाजिक संगठन के नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के मूल मुद्दों पढ़ाई, बीमारी, रोजगार, नौकरी आरक्षण व संविधान अनुसार सभी को न्याय देने में विफल भाजपा सरकार जनता को एस आई आर व भाईचारे को तोड़ने वाले मुद्दों में उलझाने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम को मुख्य रूप से सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा नेता वसी अंसारी एडवोकेट, सपा नेता असद पाशा, सपा सभासद वाजिद मलिक, शाहिद आलम, सुंदर सिंह,शहजाद चीकू, नदीम खान, अब्दुल सत्तार मंसूरी,हसीब राणा, सपा नेता दर्शन सिंह, चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, धर्मेंद्र सिंह नीटू,सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, इमलाक प्रधान, सपा नेत्री प्रभा यादव, सपा नेता रमेशचंद शर्मा, यशपाल सिंह चौधरी, ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, समाज सेवी भारत भूषण, समाजसेवी गौहर सिद्दीकी, मास्टर इसरार, सुमित पंवार बारी, डॉ इसरार अल्वी, पवन पाल, नावेद रंगरेज,रेशु शर्मा,आशीष त्यागी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से सपा नेता अनस खान, दुर्गेश पाल, नदीम मलिक, मीर हसन,लोकेंद्र कुमार, डॉ नूर हसन सलमानी, मुकेश वशिष्ठ, जॉनी अरोरा, फैज खान, रेशु शर्मा, आमिर जट, दिलशाद कुरैशी, सरदार तरनजीत सिंह, सलीम अंसारी, हुसैन राणा, फैसल राणा एडवोकेट, शाहिद अब्बासी,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *