विद्या भारती विद्यालय बराती लाल गोमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर मितौली में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मितौली कस्बा स्थित विद्या भारती बराती लाल गोमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती (राष्ट्रीय गणित दिवस) के उपलक्ष्य में गणित मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  विद्यालय के प्रबंधक श्री राम अवतार गुप्त अध्यक्ष  महिपाल सिंह तोमर जी के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया गणित प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के संरक्षक गणेश शंकर गुप्ता एवं अवकाश प्राप्त अध्यापक  बृजकिशोर शुक्ला के द्वारा किया गया मेले में गणित को रोचक बनाने के लिए विद्यालय के आचार्यों के निर्देशन में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई गणित प्रश्न मंच एवं पहाड़ा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्र ने बच्चों को गणित का महत्व बताते हुए रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया कार्यक्रम का सफल संयोजन छात्र सांसद प्रमुख पंकज दीक्षित के द्वारा किया गया प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए बड़ी संख्या में भैया बहन अभिभावक बहने भी उपस्थित रहे। मीडिया प्रमुख आचार्य देवेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *