थानाध्यक्ष नीमगांव ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

LAKHIMPUR KHERI NEWS: थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर गौतम ने चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट लगाये बाइक से फर्राटा भर रहे लोगो को रोक कर बाइक न चलाने की हिदायत दी।
इस दौरान थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने सिकंदराबाद चौकी इंचार्ज मुकेश सिह के साथ मे कस्बा सिकंदराबाद के चौराहे पर खडे रहकर मोटरसाइकिल चलाने बाले लोगो को जागरूक किया कि वह विना हेल्मेट अपनी मोटरसाइकिल हरगिज न चलाये। और कई बडे वाहनो पर रेडियम पट्टी लगातार धीरे चलने की हिदायत दी। वही ट्रिपल राइडिंग कर रहे लोगो के भी चालान किये ,इस दौरान उन्होने बताया कि कोई भी लडका या लडकी बिना ड्राइविंग लाइसेंस लिये मोटरसाइकिल या स्कूटी न चलाये,यदि चलाते हुये कोई पकडा गया तो विभागीय कार्रवाई होगी।इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ कस्वा सिकंदराबाद मे सभी सडको पर पैदल गस्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का ऐहसास दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *