गुप्ता कंपाउंड की महिलाओं ने जल संस्थान अधिकारियों का घिराव कर प्रदर्शन किया

UTTRAKHAND/HALDWANI NEWS: (राजकुमार केसरवानी) गुप्ता कम्पाउन्ड समेत राजपुरा के कुछ हिस्सों में व्याप्त पेयजल संकट से ठंड के मौसम में लोगों का पारा गर्म हो गया युवा नेता हेमन्त साहू की अगवाई जलसंस्थान दफ्तर में जोरदार नारेबाजी करते जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों का घेराव कर जमकर खारी खोटी सुनाई। युवा नेता हेमंत साहू का कहना है गुप्ता कम्पाउन्ड समेत राजपुरा के कुछ हिस्सों में पिछले एक माह से पेयजल संकट बना है रानीबाग वाली लाइन तिकोनिया चौराहे से कही पर टूट गई हैं जिसे खोजने में विभाग विफल साबित हुआ जिस वजह लोगों को पानी की बूंद बूंद के लिए भटकना पड़ रहा है साहू ने चेतवानी दी है जल्द टूटी लाईन खोजकर व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा। प्रदर्शन में राजकुमार केसरवानी किशोरी लाल सुनीता देवी पोसखी  मुस्कान नीलाम अर्चना गुप्ता जया सविता खन्ना राजकुमारी देवी रजनी गुप्ता मदन बाल्मीकि दया गुप्ता मुन्नी गुप्ता समेत तमाम लोग थे। विभाग द्वारा टैंकरों से पानी वितरण करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *