Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को संगम क्षेत्र में नवगठित अशोक सिंगला विचार मंच के बैनर तले बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज को आज के हवाले करते हुए कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया। पुतला दहन के समय कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश मुर्दाबाद कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद जय श्री राम तथा जिस हिंदू का खून न खोल खून नहीं वह पानी है, जो हिंदू हित के काम ना आए वह बेकार जवानी है, इस्लामिक कट्टरवाद मुर्दाबाद के गगन बेदी उद्घोष ल लगाएं। उक्त अवसर पर मंच के अध्यक्ष आचार्य कुशमुनि ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि विचारधारा की लड़ाई है जो इस्लाम को नहीं मानेगा वह काफिर और काफ़िर की हत्या करना जायज है यही इनकी मानसिकता है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से वार्ता नहीं सिर्फ और सिर्फ युद्ध करना चाहिए। अनुराग संत ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह वर्तमान समय में भारत के जयचंद हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए संस्था के महामंत्री पवन श्रीवास्तव ने भारत का हिंदू बहुत ही आकर्षित है यह चिंगारी कभी भी आज का रूप ले सकती है। उक्त अवसर पर पार्षद नीरज गुप्ता विनोद सोनकर संयोजक अमित आलोक पांडे अनिल पटेल दिलीप तिवारी आयुष तिवारी कुशाग्र श्रीवास्तव राहुल निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।