युवक की हत्या में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

PRATAPGARH NEWS: हत्या के मामले मे फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सांगीपुर थाना के लखनपुरसूर गांव निवासी अनंत बहादुर कोरी की सात दिसंबर को लाठी डंडे से पिटाई की गयी थी। बाद मे इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गयी। मामले मे पुलिस ने आठ नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। पुलिस मुख्य आरोपी अधिवक्ता समेत चार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इधर मंगलवार की सुबह सांगीपुर पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे पांचवे आरोपी अनुज यादव पुत्र शिवभजन निवासी लखनपुरसूर को गांव के समीप से धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डण्डा भी पुलिस ने बरामद किया। सांगीपुर थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपी को पूछतांछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *