पुलिस अधीक्षक की फटकार पर दो लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति समेत दो आरोपियो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज की गयी है। सांगीपुर थाना के लखनपुरसूर निवासी राजकरन सरोज की पुत्री अंजली सरोज ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका विवाह इक्कीस मई 2023 को अमेठी जिले के गौरीगंज थाना के पहाड़गंज निवासी प्रकाश सरोज के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से दहेज के रूप में दो लाख रूपये की मांग करते हुए ससुर संतलाल व पति प्रकाश उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार चौबीस अप्रैल को उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर पिटाई की और घर से भगा दिया। सांगीपुर थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *