कोरांव में एसआईआर प्रक्रिया पर सपा नेताओं ने निकाली जागरूकता रैली, मतदाता अधिकार बचाने की अपील

PRAYAGRAJ NEWS: चुनाव आयोग द्वारा लागू की गई एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर विधानसभा कोरांव में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को व्यापक जन-जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिला सचिव विनय सोनकर ने किया। कई दर्जन ई-रिक्शा के काफिले के साथ यह रैली गांव, घर और मोहल्लों से होकर गुजरी, जहां लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया। बताया गया कि सरकार द्वारा एसआईआर कानून लागू होने के बाद चुनाव आयोग ने बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश भर में एसआईआर अपने अंतिम चरण में है, ऐसे में समाजवादी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दल सक्रिय होकर यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर कार्यकर्ता हर बूथ पर डटे हुए हैं। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की गईं। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए चर्चित किसान नेता एवं जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिया गया मताधिकार तभी सुरक्षित रह सकता है, जब प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा कोरांव के निवर्तमान प्रभारी राजेश पाण्डेय ने रैली की सराहना करते हुए कहा कि एसआईआर कराकर लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों का संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम के आयोजक जिला सचिव विनय सोनकर ने कहा कि मतदाता सूची में राजा और रंक सभी को समान अधिकार प्राप्त है। इस अधिकार को बचाने के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। जिला सचिव दिनेश पटेल ने भी लोगों से नाम जुड़वाने की अपील की।रैली में मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव शफात अली, त्रिलोक नारायण खनूजा, मंगला कोल सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *