Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: लालपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा परिषद की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईएएस मनीषा धार्वे थीं। उद्घाटन समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद मशाल दौड़ के साथ खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक उद्घाटन किया गया। जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए प्रतिभागी बच्चों ने परेड कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद के 15 ब्लॉकों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कुल 17 विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें 119 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में लगभग 1300 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।इन खेलों में वॉलीबॉल, फुटबॉल, ऊंची कूद, दौड़, खो-खो और कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना विकसित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।