Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
डीएम ने गन्ना वाहनों में शत प्रतिशत लाल कपड़ा और रिट्रोरिफ़्रेक्टिव टेप अनिवार्य करने के दिए निर्देश
LAKHIMPUR KHERI NEWS: मंगलवार को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएं जाने, यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को विकास भवन स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक का संयोजन, संचालन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (तृतीय) के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार यादव ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, ओवरहाइटिंग, सीटबेल्ट, हेलमेट की नियमित निगरानी करने पर ज़ोर दिया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर चालान किए जाएं। बैठक में अब तक किए गए चालानों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। ए आर टी ओ शांति भूषण पांडेय ने बताया की प्रवर्तन की कार्यवाही निरंतर की जा रही है. जिले में जहां पर घुमावदार स्थान तथा ब्लाइंड स्पॉट है, वहां से सौ मीटर पूर्व में साइनेज लगाने के दिशा निर्देश दिया। चीनी मिलो पर वाहन प्रबंधन हेतु गन्ना अधिकारी एवं चीनी मिल प्रबंधन को निर्देशित किया। डीएम ने सभी चीनी मिल प्रबंधन को निर्देशित किया कि गन्ना वाहनों पर शत प्रतिशत लाल कपड़ा और टेप लगवाए जाएं। उन्होंने कहा कि मिलें ग्राम स्तर पर किसानों को जागरूक करें और सामग्री का वितरण सुनिश्चित करें। इसके लिए माइक्रो प्लानिंग बनाकर जमीन पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। सड़कों की सुरक्षा और विजिबिलिटी बनाए रखने के लिए डीएम ने जिले भर की सड़क किनारी उगने वाली घास साफ करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही विद्युत विभाग को सैगिंग केबल की मरम्मत के लिए भी सक्रिय रहने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब के क्रियान्वयन, एनसीसी और स्काउट गाइड के जागरूकता अभियानों और “नो हेलमेट नो फ्यूल” के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों से एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में सड़क दुर्घटना विश्लेषण, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान, स्कूली वाहनों के मानक, सड़क मरम्मत, ड्रेनेज वर्क, पुल-तटबंध की सुरक्षा, वाहन प्रबंधन, शहरी चौराहों पर अतिक्रमण और सड़क सुरक्षा मित्र एवं राजवीर योजना के प्रचार-प्रसार की पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रशासनिक प्राइवेट पार्टिसिपेशन से ट्रामा की व्यवस्था सुदृढ़ करने, वल्नरेबल पॉइंट से हॉस्पिटल्स को मैप करने हेतु निर्देशित किया। एम्बुलेंस के रिस्पांस टाइम इम्प्रूव करने हेतु कहा गया।
इनकी रही मौजूदगी
बैठक में एआरटीओ शांति भूषण पांडे, ईई पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार यादव, तरुणेन्द्र त्रिपाठी, केके झा, शुभ नारायण , सीएमओ संतोष गुप्ता , एआरएम रोडवेज लखीमपुर, एनएचएआई के इंजीनियर डीआईओएस सहित जिला सड़क सुरक्षा समिति के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।