Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LUCKNOW NEWS: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के ‘स्वच्छता एक्शन प्लान’ के अंतर्गत, ललित कला अकादेमी, क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ द्वारा अपने परिसर में तीन दिवसीय ‘वेस्ट मटेरियल वर्कशॉप’ का आयोजन 22 दिसंबर से 24 दिसंबर, 2025 तक किया जा रहा है. कला विशेषज्ञ डॉ. किरण भारद्वाज के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण कनाडा से आए हुए दो कलाकार सौम्या और सुरम्या रही, इन्होंने कलाकारों और विद्यार्थियों साथ मिलकर पुराने कलश एवं गमलों पर गणेश, मानव कृतियां, पोर्ट्रेट इत्यादि को बनाकर स्वच्छ भारत में कला के योगदान का संदेश दिया । कलाकारों ने पुराने कलश एवं गमलों पर कपड़े की वेस्ट कतरनों को सुई धागे से सिलते हुए सुंदर आकृतियां बनाईं । इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव, ललित कला अकादेमी, लखनऊ ने कहा—“इस कार्यशाला का आयोजन स्वच्छता एक्शन प्लान (Swachhata Action Plan) के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य ‘कचरे से समृद्धि (Waste to Wealth) की अवधारणा को बढ़ावा देना है। कलाकार और प्रतिभागी बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं का उपयोग करके सुंदर कलाकृतियां बनाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना प्राथमिकता है। महात्मा गांधी के स्वच्छता के दृष्टिकोण को कला के माध्यम से जीवंत करना इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है । यह कार्यशाला 24 दिसंबर तक जारी रहेगी, इसमें नगर के कई कलाकारों के अतिरिक्त कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स लखनऊ विश्वविद्यालय, ललित कला विभाग, डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय, गोयल इंस्टिट्यूट आदि संस्थानों के छात्र कलाकृतियों का निर्माण कर के स्वच्छता की भावना को जनमानस तक पहुंचा रहे हैं ।