ऐरायाँ में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित

FATEHPUR NEWS: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को विकास खण्ड ऐरायाँ में ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी ऐरायाँ रत्नामणि मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में विकास खण्ड के 41 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक विद्यालय से तीन-तीन छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में शामिल किया गया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 25 छात्र-छात्राओं को अंतिम चरण के लिए चयनित किया गया। अंतिम चरण में चयनित 25 छात्रों को रैंडम आधार पर पाँच-पाँच छात्रों के पाँच समूहों में विभाजित कर क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के आधार पर जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए पवन सिंह (उच्च प्राथमिक विद्यालय नक्सारा), अंशू पाल (कंपोजिट विद्यालय धनकामई), रिषभ सिंह (पीएम श्री विद्यालय कटोघन), मोहम्मद रेहान (कंपोजिट विद्यालय ऐरायाँ मशायक) और आशीष कुमार (कंपोजिट विद्यालय हसनपुर अकोढ़िया) का चयन किया गया। इसके साथ ही जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए अनुराग कुमार (उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर सानी), प्रिंश कुमार (कंपोजिट विद्यालय धनकामई), पायल मौर्या (कंपोजिट विद्यालय मथुरादासपुर), अर्पिता सिंह (कंपोजिट विद्यालय काही) और सुनैना सिंह (कंपोजिट विद्यालय घूरी) का चयन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र के साथ पेन, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर, नोटबुक एवं ज्योमेट्री बॉक्स प्रदान किए गए। वहीं सर्वश्रेष्ठ 10 विद्यार्थियों को साइंस किट तथा सर्वश्रेष्ठ टीम के पाँच छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड के एआरपी, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *