Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: जनपद फतेहपुर के तहसील सदर, खागा एवं बिंदकी क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के तहत तैयार कर ली गई है। यह जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं०), जनपद फतेहपुर ने दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय तथा संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। कोई भी नागरिक कार्यालय समय में नामावली का अवलोकन कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है, अथवा किसी प्रविष्टि में संशोधन आवश्यक है या किसी नाम के संबंध में आपत्ति दर्ज करानी है, तो संबंधित व्यक्ति निर्धारित प्रपत्र 2, 3 या 4 में दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि दावे और आपत्तियां दिनांक 30 दिसंबर 2025 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा की जा सकती हैं। उन्होंने जनपद के समस्त पात्र मतदाताओं से समय रहते नामावली का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।