Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: दिल्ली पब्लिक स्कूल, फतेहपुर में वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस वर्ष वार्षिक समारोह की थीम “महिला सशक्तिकरण एवं उड़ान सपनों की” रही, जिसके माध्यम से समाज में महिलाओं की भूमिका, आत्मनिर्भरता और सपनों को साकार करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज कुमार मौर्य, हरि ओम रस्तोगी एवं अशोक तपस्वी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश वर्मा एवं चेयरपर्सन रानी वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य, नाटक, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और सपनों की उड़ान का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन इवेंट कोऑर्डिनेटर स्वस्तिका त्रिपाठी एवं सामिया मिर्ज़ा तथा मैनेजमेंट कोऑर्डिनेटर आशीष अग्निहोत्री एवं जुहैब के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। शानदार प्रस्तुतियों के साथ वार्षिक उत्सव सफल और यादगार रहा।