Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बुधवार को शहर में स्थित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरे में पीने के पानी, हीटर, शौचालय और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मौजूद जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। इसके बाद साईं मंदिर गेट पर दो महिलाओं को कंबल दिए, जिन्हें कंबल प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने आशीर्वाद भी दिया। जिलाधिकारी ने बस स्टेशन पर भी रैन बसेरे का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि जरूरतमंदों को बेहतर सुविधा मिल सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व डॉ. अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रविन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।