जिलाधिकारी ने सु़शासन सप्ताह के तहत् ग्राम-पन्नोई में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की सुनी समस्याएं

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने सु़शासन सप्ताह के अन्तर्गत “प्रशासन गॉव की ओर एवं गॉव की समस्या, गॉव में समाधान” के तहत आज ग्राम-पन्नोई में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित किया जाय। उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, बच्चों को पाठय पुस्तक का वितरण हुआ या नहीं तथा ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं, जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से गांव के सबसे नजदीक स्थित सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की, जिस पर ग्रामवासियों ने बताया कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी से प्राथमिक विद्यालय में 19 पैरामीटर के अन्तर्गत कराए गए कार्यों, शिक्षा की गुणवत्ता व निपुण तालिका का सत्यापन कराया। उन्होने ग्रामवासियो से नजदीकी पशु चिकित्सालय से उपलब्ध सुविधाओ की जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि कैम्प लगाकर पशुओं का टीकाकरण कराया जाय। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियो-सूरसती, जगरानी, ज्योति देवी, श्रीनाथ, सुनीता देवी, रामकली, राजपति, राधेश्याम उर्मिला देवी एवं पंकज कुमार को आयुष्मान कार्ड एवं बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने ग्रामवासियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत कराए गए सर्वें में ग्राम में 68 लोग पात्र पाए गए हैं, जिनको शीघ्र ही लाभान्वित किया जाएगा। अधिशासी अभियंता, जल निगम ने बताया कि ग्राम में जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत जलापूर्ति हो रही हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कहा कि ग्राम के सबसे नजदीक भरवारी में धान क्रय केन्द्र संचालित है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह एवं उप जिलाधिकारी चायल अरूण कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *