रकम मांगने पर धमकी, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के बरीपुर गांव की एक महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के नाम  दर्ज भूमि को पति के नाम बैनामा कराने के लिए गांव के एक व्यक्ति को पैसे दिए थे , काम न होने पर कागजात व पैसा मांगने पर विपक्षी गाली गलौच व धमकी देता है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली के बरीपुर गांव की सुनीता देवी पत्नी शिव करन ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी उर्मिला देवी के नाम दर्ज भूमि को अपने पति के नाम करवाने के लिए गांव के एक व्यक्ति को 80 हजार व कागजात दिए थे , सुनीता देवी का आरोप है कि दो वर्ष बाद भी बैनामा न होने पर कागजात व पैसा मांगने पर विपक्षी गाली गलौच कर धमकी दे रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *