सड़क बनवा रहे मेठ के साथ मारपीट व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप में कोर्ट के आदेश पर एक के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भानीपुर निवासी संजय कुमार पुत्र सुंदर लाल ने बताया कि वह वार्ड नं 12 का सभासद है और मेठ का काम करता है। संजय का आरोप है कि वह दो माह पहले नगर पंचायत द्वारा स्वीकृत आरसीसी सड़क को जहानपुर में बनवा रहा था, इस दौरान मोहल्ले का एक व्यक्ति आया और सड़क को क्षतिग्रस्त कर गाली गलौच करने लगा, संजय कुमार का आरोप है कि जिसका विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा । जिसकी शिकायत संजय ने कड़ा धाम पुलिस से की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित न्यायायल की शरण में गया, कोर्ट के आदेश पर कड़ा धाम पुलिस ने जहानपुर निवासी मुन्ना पाल पुत्र मोहन पाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *