बारजा निकालने को लेकर हुई मारपीट के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पांच के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव में दो माह पहले बारजा निकालने को लेकर हुए मारपीट के आरोप में कोर्ट के आदेश पर कोखराज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव के कमलेश पुत्र लल्लू यादव ने बताया कि वह 23 सितंबर की शाम अपने घर में बैठा था , कमलेश का आरोप है कि इस दौरान उसके विपक्षी बारजा निकालने को लेकर गाली गलौच करने लगे जिसका विरोध करने पर विपक्षी मारपीट कर जख्मी कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे । कार्यवाही हेतु पीड़ित कोखराज थाना गया जहां कार्यवाही न होने पर कोर्ट की शरण में गया , कोर्ट के आदेश पर कोखराज पुलिस ने मुन्ना मौर्य , गंगा प्रसाद , राहुल मौर्य , कुंती , सविता मौर्या के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *