राष्ट्र हित का चिंतन ही हिंदू चिंतन है:विभाग प्रचारक प्रकाश

AMETHI NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भेटूआ खंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, परतोष में एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी ने कहा कि हिंदुओं की एकता, आत्मीयता और बंधुत्व भावना से ही राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा, “राष्ट्र हित का चिंतन ही वास्तविक हिंदू चिंतन है।” उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का यह परम कर्तव्य है कि वह अपने व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ समाज और धर्म के लिए भी कार्य करे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहविभाग कार्यवाह अम्बिका पांडे, जिला प्रचारक पवन जी, पवनपति त्रिपाठी, खंड कार्यवाह राजेंद्र सिंह, खंड विस्तारक सचिन, सेवा प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद भेटूआ के अध्यक्ष उदय भान सिंह, संतोष मिश्रा, संतोष सिंह एवं रामाकांत तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *