Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट व धमकी की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के वीरशाहपुर भोजपुर गांव निवासी रामसिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती इक्कीस दिसंबर की रात करीब साढे नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के करूणेश सिंह पुत्र रामदेव, अभय सिंह उर्फ शिखर व अक्षय सिंह उर्फ शिवांजल पुत्रगण करूणेश सिंह ने एकराय होकर पीड़ित के पुत्र सत्यदेव को मारापीटा। बचाव में पहुंची पीड़ित की पत्नी शांती देवी को भी मारापीटा तथा सामानों में तोडफोड किया। एसओ राजेन्द्र तिवारी का कहना है कि जांच के बाद तीन आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।