Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
राज्यसभा सांसद ने सीसी रोड/इण्टरलाकिंग कार्य का किया लोकार्पण व पेयजल व्यवस्था हेतु 11 नग पानी के टैंकर को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
PRATAPGARH NEWS: जिला स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के समापन के अवसर पर राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव व अन्य पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे और अंतिम दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुल 5 खेलो एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती और कबड्डी के सभी विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य सांसद अमरपाल मौर्य का जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने पुष्पगुच्छ और उप खेल अधिकारी रंजीत यादव ने बैज लगाकर स्वागत किया। राज्यसभा सांसद ने प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सांसद ने जनपद के लिए भविष्य में हर संभव मदद करने का आश्वासन देने के साथ साथ खेलो के महत्व पर प्रकाश डाला और जनपद के लिए विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। सांसद खेल स्पर्धा समापन कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये अपने-अपने विचार व्यक्त किये। राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने जिला स्पोर्टस स्टेडियम में सांसद निधि योजनार्न्तगत स्वीकृत 05 नग सी.सी. रोड/इण्टर लाकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया तथा पेयजल व्यवस्था हेतु 3000 लीटर के 11 नग पानी के टैंकर को हरी झंडी दिखाकर नगर पालिका/नगर पंचायतों को हस्तगत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी भाजपा कौशलेंद्र पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सुजीत कुमार राय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, निशित श्रीवास्तव जिला महामंत्री, संतोष मिश्रा भाजपा नेता, रामजी मिश्रा जिला मंत्री भाजपा, आनंद मिश्रा भाजपा नेता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, विद्यासागर शुक्ला, गिरधारी सिंह, अशोक कुमार सिंह, शिवानी मातनहेलिया, प्रमिला शुक्ला, रमा मिश्रा, यशोदा शुक्ला, राहुल मौर्या, चंद्र प्रताप सिंह, विनय सिंह सहित सभी नगर पंचायतों के अध्यक्ष सहित संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह अपनी पूरी टीम के साथ, सुशील कुमार सिंह जिला स्काउट शिक्षक अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। अंत में जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में कबड्डी प्रशिक्षक जय प्रकाश यादव, एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव, कुश्ती प्रशिक्षक अरविंद कुमार, तलवारबाजी प्रशिक्षक लवली मिश्रा, फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश, जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह, दुर्गेश तिवारी मुन्ना, कपिल ,विमल, पवन इत्यादि का आभार प्रकट किया