थाना कुतुबशेर साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड मे ठगी गयी 19,000/-रुपये की शत-प्रतिशत धनराशि पीडित के खाते में करायी गयी वापस

SAHARANPUR NEWS: अवगत कराना है कि दिनांक 01.07.2025 को आवेदक रविन्द्र सैनी पुत्र  महेन्द्र सिंह निवासी लक्कड माजरा न्यू शारदा नगर थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के एकाउन्ट से  19,000/- रूपये धोखाधडी करके निकाल लेने के सम्बन्ध में थाना कुतुबशेर पर साइबर कम्पलैन्ट नम्बर 23107250093351 प्राप्त हुयी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर फ्राड में ठगी गयी धनराशि पीडितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक एच0एन0 सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर साइबर हेल्प डैस्क टीम द्वारा थाना स्थानीय पर उक्त शिकायत में प्रभावी कार्यवाही करते हुये विधिक कार्यवाही के उपरान्त व फ्रॉड में गयी शत-प्रतिशत धनराशि 19,000/- रूपये पीडित रविन्द्र सैनी उपरोक्त के खाते में धनराशि वापस करायी गयी है। पीडित रविन्द्र सैनी उपरोक्त के द्वारा थाना साइबर टीम व सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *