Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद
MUZAFFARNAGAR NEWS: अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्र0नि0 बुढ़ाना सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण बुधवार को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम थानाक्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बुढाना-कांधला मार्ग से मंदवाडा को जाने वाले रास्ते पर ईख के खेत में 02 व्यक्तियों द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची जहां 02 व्यक्तियों द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी कर तथा भागने का मौका दिये बिना ईख के खेत से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।