अटल जी की मूर्ति के अनावरण पर कांग्रेस का हमला, भाजपा पर ब्राह्मण समाज की उपेक्षा का आरोप

ETAWA NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज इटावा में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण किया जा रहा है, लेकिन भाजपा की नीयत और सोच दोनों ही सवालों के घेरे में हैं। प्रशांत तिवारी ने कहा कि कुछ दिन पहले इटावा में भाजपा से जुड़े ब्राह्मण समाज के नेता अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे, लेकिन उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हुई। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा में ब्राह्मण समाज का कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा खुद को हिंदू और सनातन धर्म का ठेकेदार बताती है, लेकिन उसे इतना भी ध्यान नहीं कि इस समय खरमास के दिन चल रहे हैं, जिनमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। ऐसे समय में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण किया जाना अशुभ माना जाता है। तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल ब्राह्मण समाज को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इटावा जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार ब्राह्मण समाज का शोषण हो रहा है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *