अजीतमल तहसील परिसर में आपस में भिड़े अधिवक्ता

AURAIYA NEWS: अजीतमल तहसील परिसर उस समय अफरा तफरी मच गयी जब मामूली कहासुनी के बाद वकीलों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कानून का पाठ पढ़ाने वाले अधिवक्ताओं ने ही कानून को हाथ में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तहसील परिषर के भीतर दो बकीलो के बीच पहले बहस हुई और फिर नौबत हाथापाई तक पहुंच गई बहस इस हद तक पहुच गयी कि आपस में मारपीट में बदल गयी। दोनो पक्ष कोतवाली अजीतमल पहुचे तथा दोनो ओर से तहरीर दी गयी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि दो वकीलो के बीच कहा सुनी हुई है, जिसके बाद मारपीट हुई है।आपस का मामला है आपस में समझोते का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *