युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने पर मुकदमा दर्ज

AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली युवती को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवती अपने साथ नगदी और आभूषण भी ले गई। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि बीते सत्रह दिसंबर को वह अपने साले के पुत्र के जन्मदिन पर दिल्ली गया था। घर पर चारों पुत्रियां और वृद्ध माता जी थी। बीस दिसंबर की रात खाना खाने के बाद रोजाना की भांति सभी लोग सो गए। सुबह देखा तो बीस वर्षीय पुत्री को चक सराय अनंतराम निवासी आरिफ उर्फ आकाश पुत्र कल्लू बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुत्री अपने साथ नगदी, आभूषण और शैक्षिक प्रमाण पत्र अपने साथ ले गयी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *